कोटवा: कोटवा थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रविवार को थाना क्षेत्र के बुद्धजीवियों के साथ बैठक की
कोटवा थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रविवार को थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बुद्धिजीवियों से क्षेत्र में शांति की स्थापना के सहयोग की अपील की। साथ ही शराब, गांजा व अफीम जैसे मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी सहयोग की अपील की है। कहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रहेगी आपका सहयोग अपेक्षित।