मोतिहारी: उत्पाद विभाग की टीम ने पिपराकोठी कृषि विश्वविद्यालय के पास छापेमारी कर एक कार व 450 बोतल शराब की जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपराकोठी कृषि विश्व विद्यालय के समीप छापेमारी कर एक कार सहित 450 बोतल नेपाली कस्तूरी देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी भलुअहिया गांव निवासी सागर पासवान बताया गया है। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर मद्धनिषेध दीपक कुमार सिंह ने दी है।