जगदलपुर: जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजमहल पहुंचकर बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव को विवाह की शुभकामनाएं दी
बस्तर महराजा के राजमहल परिसर में विवाह उपरान्त आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल।इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने वर-वधू को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी।समारोह में सम्मिलित होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष विमान से वापस राजधानी लौट गए।