जगदलपुर: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत
स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक श्री किरणदेव, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पांडेय ने स्वागत किया।