जगदलपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में ग्राम आसना में तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाते हुए दुकान में घुसी, कोई हताहत नहीं
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शनिवार की शाम 5 बजे आसना में एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइक से टकराकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी।हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई ।घटना के बाद नाराज लोगों ने कार सवारों को आगे जाने से रोक दिया।बताया जा रहा है कि कार में सीआरपीएफ जवान मौजूद थे ।