जगदलपुर: जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर पर ₹14 लाख के गबन का आरोप, विशाखापट्टनम की विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार
जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके पटनायक पर 14 लाख रुपए के गबन के आरोप में शनिवार दोपहर 12 बजे विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि रेलवे की ऑडिट में वे 14 लाख रुपए का हिसाब नहीं दे पाए। जिसके बाद विशाखापट्टनम से विजिलेंस की टीम पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए न अपने साथ विशाखापट्टनम लेकर गई है।