शुजालपुर: रास्ता रोककर दो भाइयों से मारपीट, जान से मारने की धमकी
ग्राम उगली में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी अंबेश पिता गोवर्धन सिंह पाटीदार (25) ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वह मोटरसाइकिल से दूध लेने बस स्टैंड जा रहा था। रास्ते में ग्राम ताजपुरा गोरी निवासी विशाल भिलाला और उसके पिता जयसिंह भिलाला ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर स