द्वारका: खरखौदा से द्वारका जेलबेल सेल ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका ज़िले की जेलबेल सेल ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को सोनीपत के खरखौदा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान संदीप दहिया निवासी खरखौदा हरियाणा के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ साल 2017 में डाबड़ी थाने में एक चोरी करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था।