द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के एक घोषित बीसी को गिरफ्तार किया है। जो स्नेचिंग के मामले में फरार चल रहा था और बाद में इसे कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर दिया था। इसकी पहचान सागर के रूप में हुई है, यह नजफगढ़ के धरमपुरा का रहने वाला है।