द्वारका: छावला थाना के पुलिस टीम ने 4 शातिर बदमाशों को द्वारका जिले से किया गिरफ्तार
छावला थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल लूटने और जबरदस्ती कैश ट्रांसफर करवाने वाले 4 बदमाशों को द्वारका से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान भोपाल, तेजपाल, विपिन और विशाल के रूप में हुई है। यह चारों दिल्ली के बरवाला, झरोदा और गालिबपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी।