द्वारका: विजय एन्क्लेव से द्वारका एंटी बर्गलरी सेल के हत्थे चढ़ा एक कुख्यात सेंधमार ,सोने चांदी के जेवरात बरामद
द्वारका ज़िले की एंटी बर्गलरी सेल ने डाबड़ी के विजय एन्क्लेव से एक कुख्यात सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान नज़ीम खान निवासी बेगमपुर रोहिणी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से काफी मात्रा में चोरी किये सोने चांदी के जेवरात बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट का एक मामला दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने सेंधमारी के चार माम