द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने दिल्ली पुलिस के एक घोषित बीसी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान आजाद अहमद उर्फ बाबू के रूप में हुई है। यह विकास नगर, जेजे कॉलोनी का रहने वाला है।