द्वारका: द्वारका व बहादुरगढ़ से जेलबेल सेल के हत्थे चढ़े दुर्घटना व चोरी के मामले में फरार चल रहे 2 अपराधी
द्वारका जेलबेल सेल ने दुर्घटना व चोरी के मामले में फरार चल रहे 2 अपराधियों को बहादुरगढ़ व द्वारका सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अपराधियों की पहचान गोविन्द निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा और करन निवासी विकास नगर उत्तम नगर के तौर पर हुई है। आरोपी करन के ऊपर पहले से ही 2 मामले जबकि गोविन्द के ऊपर एक आपराधिक मामला दर्ज़ है।