गुन्नौर: धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी पति-पत्नी की बुलंदशहर में सड़क हादसे में हुई मौत
धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी असलम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे असलम अपनी पत्नी हिना और छोटे भाई राजू के साथ बाइक से दिल्ली के लिए निकले थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे जनपद बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चित्सोन के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।