ईस्टर्न पेरिफेरल #एक्सप्रेस_वे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक #मौत, 23 घायल — #डीएम एवं #एसएसपी बदायूँ ने मृतकों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस,
घटना की जानकारी प्राप्त होने पर #जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा 08 सितंबर मंगलवार को मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से वार्ता की गई तथा उनका हाल-चाल जाना गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया गया तथा हरसंभव सहायता एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा घायलों के समुचित उपचार तथा पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Bilsi, Budaun | Sep 9, 2026