रोह: कोसी गांव में ससुराल पहुंचे दामाद की जंगल में मौत, सिर में चोट से उठे कई सवाल, पत्नी से विवाद के बाद आया था
Roh, Nawada | Sep 10, 2026 रोह प्रखंड के कोशी ससुराल में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान सिकंदर कुमार के रूप में की गई है। मृतक के साले रोहित कुमार के अनुसार, तीन दिन पहले रात करीब 12:30 बजे सिकंदर ससुराल पहुंचा था। बताया गया कि घर में पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह ससुराल चला आया। शाम में सभी लोगों ने साथ खाना खाया।