बिहारीगंज: मधेपुरा के डीएम शनिवार को पहुंचे बिहारीगंज, सरकारी भूमि को चिन्हित करने के दिए निर्देश
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय शनिवार को अचानक ही मधेपुरा के जिलाधिकारी एमडीएम अभिषेक रंजन जांच करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने सरकारी भूमि का जांच पड़ताल किया। उपस्थित एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए।