भोगांव: बिछवां के गांव देवगंज में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ने ही की थी पति की हत्या
थाना बिछवां के गांव देवगंज में 20/21 की रात धर्मेंद्र की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसके मजदूरी के पैसे छीनकर शराब पीता था। इसीलिए उसने पति की हत्या कर दी।