डुमरांव: ब्रह्मपुर में कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था जल्द शुरू होगी, पिपराढ में डंपिंग यार्ड निर्माण प्रक्रिया पूरी
Dumraon, Buxar | Mar 9, 2026 ब्रह्मपुर नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़े के निष्पादन और निस्तारण की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा रिहायशी इलाकों से बाहर पिपराढ गांव में डंपिंग यार्ड के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे नगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कूड़ा प्रबंधन की समस्या का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।