इटारसी: सनखेड़ा में गेहूं रिजेक्ट होने से नाराज़ किसानों ने वेयर हाउस पर किया चक्का जाम, समझाइश के बाद खुला
इटारसी के सनखेड़ा स्थित वेयरहाउस पर गेहूं रिजेक्ट होने से नाराज किसानों ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सर्वेयर जानबूझकर उनका गेहूं रिजेक्ट कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।किसानों के अनुसार, सरकारी खरीदी केंद्र पर बार-बार उनके गेहूं को रिजेक्ट किया जा रहा है।