बक्सर: लोकसभा चुनाव को लेकर 4 जून को बाजार समिति में आयोजित मतगणना के लिए विधानसभा वार होंगे 14 टेबल.
Buxar, Buxar | May 20, 2024 18वीं लोकसभा आम निर्वाचन के सातवें चरण में होने वाले बक्सर संसदीय क्षेत्र के चुनाव के साथ ही मतगणना की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. बक्सर सीट के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा. जबकि 4 जून को मतगणना कराई जाएगी. पूर्व की तरह बाजार समिति परिसर स्थित एसएफसी के वेयर हाउस में मतगणना होगी. आयोग द्वारा निर्धारित 4 जून को पूर्वाहन 8 बजे से मतगणन कार्य शुरू होगा.