राजसमंद: राजकीय महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी
रेलमगरा के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित मतदाता पंजीकरण शिविर में विद्यार्थियों को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, संशोधित करने और हटाने की प्रक्रिया समझाई गई। बीएलओ और प्रशासन ने युवाओं को मतदान के महत्व पर भी जागरूक किया।