राजपुर: धनसोई में बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र बंद, किसानों की बढ़ी परेशानी
Rajpur, Buxar | Jul 6, 2026 धनसोई स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र को 1 जुलाई से बंद कर दिए जाने के बाद क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बिस्कोमान के निर्णय के अनुसार विभागीय समीक्षा में केंद्र को अलाभकारी पाए जाने के कारण इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। विभाग ने कृषक सेवा केंद्रों की बिक्री, आय-व्यय, किराया भुगतान तथा स्थापना व्यय की समीक्षा की थी।