काराकाट: काराकाट पंचायत समिति की बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा, सीओ ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
Karakat, Rohtas | Jul 30, 2026 काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार 11 बजे को प्रखंड प्रमुख बैजंती देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवपदस्थापित बीडीओ संजीत कुमार सिंह का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।