मौजमाबाद: सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को हो सकती है समाप्त, मंत्री के साथ हुई वार्ता में हुई कई मांगों पर सहमति
प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है और इसके कारण सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है. ऐसे में अब सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ की मध्यस्थता के द्वारा एक बैठक हुई है. इस बैठक में कई मांगों पर सहमति बन चुकी है. ऐसे में अब सोमवार दोपहर 1 बजे फिर सफाई कर्मचारियों की बैठक होगी.