कोंडागांव: रायपुर में उल्लास कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु स्रोत व्यक्तियों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
उल्लास कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए स्त्रोत व्यक्तियों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर में किया गया, जिसमें कोंडागांव जिले से राहुल कुमार शर्मा, सुश्री शीतल गौतम स्रोत व्यक्ति के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जो जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में जिला परियोजना अधिकारी वेणुगोपाल राव के मार्गदर्शन में साक्षरता के लिए कार्य करेंगे।