कोंडागांव: कोंडागांव जिले में हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत, SAGES जामकोट पारा के बच्चो ने नगर में निकाली तिरंगा रैली
कोंडागांव के सेजेस जामकोट पारा में शनिवार को आयोजित तिरंगा रैली में बच्चों ने देशभक्ति का जोश दिखाया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने बच्चों को तिरंगे का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में शामिल जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने सभी से अपने घरों में तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ फोटो लगाने की अपील की है।