अशोकनगर जिले के ग्राम टकनेरी में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को दोपहर 1 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लेकर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया गया।