मरौना: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मरौना प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कलश शोभायात्रा निकाली गई
Marauna, Supaul | Oct 11, 2026 शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मरौना प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समितियां विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रहीं।