हुसैनगंज: हुसैनगंज थाने में नए थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने संभाला पदभार
हुसैनगंज थाना में मंगलवार की संध्या 5 बजे अजीत कुमार सिंह ने नये SHO के रूप में योगदान किया है। पूर्व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने नए SHO को पदभार दे दिया है। नए SHO लकड़ी नबीगंज के थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने बताया कि अपराध पर पूर्ण नियंत्रण एवं शराब धंधेबाजों पर नकेल कसना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।