हुसैनगंज: सिवान आंदर मुख्य मार्ग के हुसैनगंज में भीषण जाम, लोग परेशान
सिवान आंदर मुख्य मार्ग के हुसैनगंज हाई स्कूल के पास सोमवार की दोपहर 12:00 से 1:00 तक भीषण जाम लगा रहा। यह जाम हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय से लेकर हुसैनगंज हाई स्कूल तक लगा रहा। इस जाम के कारण आवागमन भी पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि यह जाम मैट्रिक के परीक्षा होने के कारण लगा हुआ है। इसपर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।