हुसैनगंज: हुसैनगंज हाई स्कूल में ढाई हजार परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में हुए शामिल, प्रशासन रहा तैनात
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय एम०एस० उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज हुसैनगंज में सोमवार की सुबह 9 बजे 10वीं की परीक्षा देने के लिए छात्र छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। प्रधान लिपिक ज़फ़र इमाम ने बताया कि यह परीक्षा 16 से 24 फरवरी तक चलेगा। 10 विद्यालय के ढाई हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। इसके लिए 110 वीक्षकों का योगदान कराया गया है।