बक्सर: जासो रोड से 14 वर्षीय किशोर लापता, चंदौली में सीसीटीवी फुटेज मिला, 2 संदिग्ध महिलाएं दिखीं
Buxar, Buxar | May 21, 2026 शहर के जासो रोड स्थित बाबा नगर से 14 वर्षीय किशोर के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस किशोर की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी और जांच में जुटी हुई है। खोजबीन के दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली में किशोर का अंतिम सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें उसके साथ दो संदिग्ध महिलाएं भी दिख रही है।