मंझनपुर: एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर से धान खरीद मे फर्जीवाड़ा: बजरंग दल हिन्द ने प्रदर्शन कर एसडीएम मंझनपुर को सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर तहसील SDM के डिजिटल हस्ताक्षर से धान क्रय केंद्र मे किसान के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। बजरंग दल हिन्द संगठन ने ब्रहस्पतिवार को मंझनपुर तहसील मे प्रदर्शन कर फर्जीवाड़ा करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है। संगठन के नेता के मुताबिक, यदि अफसरो ने किसान के नाम पर सरकारी धन के गबन पर रोक न लगाई गई तो वह शासन प्रशासन मे शिकायत करेगे।