मंझनपुर: मंझनपुर कस्बे के निजी स्कूल में प्रबंधक के बेटे की दादागिरी, एक-एक करके छात्र को मारा कई झापड़, कान में आई गंभीर चोट
मंझनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले एक परिवार ने निजी स्कूल के प्रबंधक के बेटे पर स्कूल में दादागिरी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ब्रस्पतिवार को तहरीर देकर प्रबंधक के बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि प्रबंधन के बेटे ने उनके भांजे को एक के बाद एक कई झापड़ मारकर उसके कान को डैमेज कर दिया है।