मंझनपुर: रतगहा गांव में बहू ने डंडा मारकर ससुर की फोड़ी आंख गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा गांव में बहू ने अपने ससुर को मारपीट कर उसकी आंख फोड़ दी है। बताया जा रहा है कि ससुर ने डेढ़ लाख रुपये बहू को दिया था। इलाज कराने के लिए बहू से पैसा मांग रहा था। इससे नाराज बहू ने ससुर को जमकर पीटा साथ ही उसकी एक आंख भी फोड़ दी है। वहीं गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।