मंझनपुर: कौशाम्बी जिला कारागार का डीएम एवं एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी
कौशांबी जिले के जिला कारागार का डीएम व एसपी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के निरीक्षण से पहले जिला कारागार के अधिकारियों में खलबली मची रही। डीएम और एसपी ने पहुंचकर बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली तथा जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने व साफ सफाई आदि के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया गया।