मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली में एएसपी द्वारा महिला हेल्पडेस्क पर निशुल्क विधिक सहायता हेतु फ्री लीगल एड के पोस्टर का किया गया अनावरण
20 फरवरी को "विश्व सामाजिक न्याय दिवस" के उपलक्ष्य में आज दिनांक 22 फरवरी को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना मंझनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर निशुल्क विधिक सहायता हेतु *फ्री लीगल एड* के पोस्टर का अनावरण किया गया है।