डुमरिया: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति और भैंस की मौत, गांव में छाया मातम
Dumaria, Gaya | Mar 20, 2026 डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति और एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ जोरदार गर्जन शुरू हो गया। इसी दौरान गांव के लोग जहां-तहां थे और सुरक्षित स्थान की ओर जाने का प्रयास कर