वीडियो से आया भूचाल: 24 घंटे में न्याय नहीं मिला तो कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया होंगे जिम्मेदार। बोली पहाड़ की ये बेटी।
कपकोट: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें माही टाकुली नाम की महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपने लिए न्याय की माँग करते हुए कपकोट विधायक को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
वीडियो से मिली जानकारी के मुताबिक 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे विधायक सुरेश गडिया और एक महिला का अश्लील वीडियों बताया जा रहा था। माही टाकुली के मुताबिक जगदीश गोस्वामी नाम के व्यक्ति द्वारा वीडियो को उनसे जोड़कर बताया गया जिससे उनकी छवि बदनाम करने की कोशिश की गई। अब उन्होंने इसमें न्याय की मांग की है।