सागर नगर: नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की कलेक्टर कार्यालय में बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री संदीप जी आर की अध्यक्षता में नशामुक्त भारत अभियान अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें कलेक्टर द्वारा सागर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सभी विभागो को सामूहिक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नशा न केवल किसी एक व्यक्ति को दूषित करता है बल्कि नशा सभ्य समाज के लिए खतरा है, नशा समाज में अपराध