सागर नगर: ज़िला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश; कहा- फौती, नामांतरण व सीमांकन के प्रकरणों का तेज़ी से करें निराकरण
कलेक्टर संदीप जीआर ने सोमवार दोपहर 1:00 से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समय सीमा बैठक ली।कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियो, तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों के फौती, नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से कराएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसानों के राजस्व प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ होना चाहिए।