गढ़मुक्तेश्वर: फायर यूनिट गढ़मुक्तेश्वर द्वारा बस डिपो परिसर गढ़मुक्तेश्वर में अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार को रोडवेज बस चालक में परिचालक को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। फायर यूनिट गढ़मुक्तेश्वर द्वारा बस डिपो परिसर गढ़मुक्तेश्वर में अग्नि शमन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत फायर एवं इवेक्युवेशन ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बस चालक व परिचालक एवं अन्य कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन कार्य का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।