गढ़मुक्तेश्वर: नेशनल हाईवे 9 स्थित गांव अल्लाह बख्शपुर के पास बुजुर्ग महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव अल्लाह बख्शपुर के पास करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला माया सैनी को रोडवेज बस ने कुचला है जहां बुजुर्ग महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर हादसे में जांच शुरू कर दी है।