भीलवाड़ा: विधायक खेल विकास योजना के तहत फुटबॉल सीरीज का रोमांच जारी, कल मंगलवार को होगा दूसरा मुकाबला
भीलवाड़ा। शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी कोठारी की पहल पर "विधायक खेल विकास योजना" के अंतर्गत आयोजित सात मैचों की फुटबॉल सीरीज का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रृंखला का दूसरा रोमांचक मुकाबला मंगलवार, 12 मई को मोदी ग्राउंड पर खेला जाएगा।