अशोक नगर: अशोकनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी, कल जिलेभर में होगा सामूहिक योग
अशोकनगर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय विवेकानंद स्कूल, कोलूआ रोड पर आयोजित होगा। इसके साथ ही जिले के सभी अनुभाग स्तरों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, शासकीय और अर्द्धशासकीय संस्थानों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।