शिवपुरी: कलेक्टर वर्मा सतनवाडा पहुंचे, उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से की बातचीत
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शुक्रवार शाम सतनवाड़ा स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।निरीक्षण का वीडियो कलेक्टर ने शनिवार सुबह 8 बजे अपनी फेसबुक आईडी पर भी साझा किया। गौरतलब है कि कलेक्टर अर्पित वर्मा लगातार जिले में भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे।