संत कबीर नगर जनपद में समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव बादल ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली खलीलाबाद पहुंच कर बुधवार की सायं 5:00 बजे खलीलाबाद शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।