कासगंज: सदर और सोरों कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 43 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
सदर और सोरों कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम रनवीर सिंह पुत्र राम प्रकाश निवासी शास्त्री नगर और रावेंद्र कुमार पुत्र बाबूराम निवासी राम नगर है। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के कब्जे से 43 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।