परवलपुर: परवलपुर थाना के नए थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने पदभार संभाला, बोले- कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता होगी
परवलपुर थाना के नए थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं, पूर्व थानाध्यक्ष संजीव कुमार का तबादला लहेरी थाना कर दिया गया है।पदभार ग्रहण करने के बाद नए थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा आम